महिला एवं बाल विकास विभाग ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इस शानदार भर्ती में 6500 पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रूप में महिलाओं की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती 12 वीं पास महिलाओं के लिए एक अच्छा अवसर है, जिसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन पर आधारित होगी।
इस जबरजस्त भर्ती के लिए आवेदन करने की शुरुआत 2 जनवरी 2025 से शुरू हुई थी और 31 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इस शानदार भर्ती में आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है, जिससे सभी पात्र महिलाएं निशुल्क आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है, और आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग की इस भर्ती में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद शामिल हैं, जो महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह भर्ती न केवल महिलाओं को रोजगार प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का मौका भी देगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग भर्ती की पात्रता मानदंड
इस भर्ती के लिए पात्र होने के लिए सभी उम्मीदवारो को निम्नलिखित मानदंडों का पालन करना आवश्यक होगा:
शैक्षणिक योग्यता: इस शानदार भर्ती के पात्र होने के लिए आवेदन कर्ता को 12 वीं पास या समकक्ष होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है।
आयु सीमा: इस शानदार भर्ती में पात्र होने के लिए आवेदन कर्ता की कम से कम आयु 18 वर्ष रखी गई है,और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार कुछ वर्ष की छूट दी जाएगी।
निवास प्रमाण: इस भर्ती के सभी इच्छुक आवेदन कर्ता उसी राजस्व ग्राम की स्थाई निवासी होनी चाहिए जहां आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है।
महिला एवं बाल विकास विभाग भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों के अनुसार होगी
मेरिट लिस्ट तैयार करना: सभी आवेदन कर्ताओं की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
दस्तावेज़ सत्यापन: इस भर्ती की मेरिट लिस्ट में शामिल आवेदन कर्ताओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
फाइनल चयन: दस्तावेज़ सत्यापन के बाद फाइनल चयन किया जाएगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेज
इस जबरजस्त भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
1.10 वीं और 12 वीं की मार्कशीट
2.आधार कार्ड
3.जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
4.मूल निवास प्रमाण पत्र
5.पासपोर्ट साइज फोटो
6.हस्ताक्षर
7.मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
महिला एवं बाल विकास विभाग भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है:
इस भर्ती के लिए सभी पात्र उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फिर महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें, फिर जो भी जानकारी मांगी जा रही हो उसे अपने दस्तावेजों के अनुसार बिल्कुल सही भरे और आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें फिर इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।